संभल, फरवरी 24 -- तहसील क्षेत्र में करीब 350 बीघा भूमि के कथित फर्जी पट्टा आवंटन, अवैध खनन और सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पांच नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्राम हुसैनपुर सैलाव निवासी सुगडपाल पुत्र मोहन सिंह ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि विचपुरी सैलाव निवासी धर्मपाल पुत्र हनुमंत और विकास पुत्र धर्मपाल हाल निवासी नई बस्ती, गुन्नौर के नाम पर होतमगढ़ी खाम व होतमगढ़ी पुख्ता में लगभग 350 बीघा भूमि का फार्म दर्शाया गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उक्त भूमि का फर्जी तरीके से पट्टा आवंटन कराया गया और काल्पनिक नामों व फर्जी विरासत के आधार पर राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराया गया। उन्होंने कुछ राजस्व और चकबंदी विभाग के कर्मचारियों की सांठगांठ होने की आशंका भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.