हरिद्वार, अक्टूबर 8 -- हरिद्वार, संवाददाता। आगामी कुछ दिनों में गन्ने की फसल कटनी शुरू हो जाएगी। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में खांडसारी और गुड़ के कोल्हू भी लगेंगे। इसके लिए खांडसारी विभाग में किसानों ने आवेदन किया और उन्हें इस वर्ष के लाइसेंस वितरित किए जायेंगे। खांडसारी निरीक्षक मोनिका ने बताया कि इस वर्ष लगभग 350 किसानों ने कोल्हू लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। पिछले वर्ष 450 किसानों को लाइसेंस वितरित किया गया था। लाइसेंस के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड, शपथ पत्र, कोल्हू लगने की स्थल की जानकारी और 200 रुपए का चालान जमा होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.