रांची, जुलाई 15 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने मेरा विद्यालय निपुण, मैं भी निपुण कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है। बुनियादी साक्षरता व संख्याज्ञान (एफएलएन) को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। राज्य के 35 हजार स्कूलों के आठ लाख छात्र-छात्राओं का दिसंबर 2025 तक मूल्यांकन होगा। पहले चरण में 1056 स्कूलों से इसकी शुरुआत होगी। मास्टर प्रशिक्षकों के विद्यालयों व विद्यार्थियों का मूल्यांकन 21 से 26 जुलाई तक किया जाएगा। इसके बाद अगस्त से दिसंबर 2025 तक चयनित मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा अपने-अपने जिलों, प्रखंडों के विद्यालय व विद्यार्थियों का मूल्यांकन-सह-प्रमाणीकरण का कार्य किया जाएगा। झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन ने इस संबंध में सभी जिलों के डीईओ-डीएसई को निर्देश दे दिया है। इस संबंध में सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.