मऊ, मार्च 13 -- मधुबन। पुलिस ने पूर्व में गायब हुए दो मोबाइल को बरामद कर उसके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया है। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत 35 हजार है। पीड़ितों ने इसकी रिपोर्ट स्थानीय थाना में दर्ज कराई थी। अपने खोये मोबाइल वापस पाकर इनके चेहरे ख़ुशी से दमक उठे। डब्बू चौहान निवासी धर्मपुर देवारा का 15 हजार कीमती मोबाइल राजू चौक से चोरी हो गया था। किरण चौहान निवासी खानपुर थाना मधुबन का 20 हजार कीमती मोबाइ मधुबन बाजार से चोरी हुआ था। इस बाबत पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए थाने की साइबर टीम ने अथक प्रयास के बाद दोनों मोबाइल को बरामद कर लिया। पीड़ितों को थाने बुलाकर उनका मोबाइल सौंप दिया गया है। बरामद करले वाली टीम में कंप्यूटर ऑपरेटर पवन सिंह, आरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.