मऊ, जनवरी 21 -- मऊ। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के साथ ही दुर्घटना में होने वाली मौतों में कमी लाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मंगलवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों ने 35 स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच की। इनमें सभी वाहनों की फिटनेस मानक के अनुरूप पाई गई। इसके अलावा सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान शराब पीकार वाहन चलाने में छह तथा बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने के कारण नौ वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ सुहेल अहमद ने बताया कि यह अभियान जनपद के प्रत्येक हिस्से में लगातार चलाया जाएगा। यातायात नियमों के विपरीत वाहन चलाते पाए जाने पर चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के साथ ही वाहन सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.