नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- करीब 35 साल बाद हरियाणा भाजपा मुख्यालय को आज रोहतक से पंचकूला के पंच कमल परिसर में शिफ्ट किया गया है।इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली भी मौजूद रहे। रामनवमी के दिन सीएम सैनी और मोहनलाल बड़ौली ने विधि-विधान से हवन-पूजन करके नए भाजपा कार्यालय का शुभारंभ किया। समारोह के दौरान अटल सभागार का भी उद्घाटन किया गया। इस सभागार का नाम भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में रखा गया है। अटल पार्क का पंच कमल में शिलान्यास हुआ है। पार्टी कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंच-कमल से पार्टी के कार्यक्रमों को गति देंगे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया। उन्होंने कहा कि पंच-कमल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.