मऊ, फरवरी 19 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत 35 साल पूर्व हत्या के मामले में कोर्ट के आदेश पर पूर्व सीओ बृजराज सिंह समेत पांच के खिलाफ अपहरण व हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली अंतर्गत बोझी क्षेत्र के पीवाताल निवासी एक व्यक्ति का 13 जनवरी 1991 को अपहरण कर उसकी सम्पूर्ण जमीन अपने नाम से बैनामा करा लेने और उसकी हत्या कर देने के सम्बन्ध में कोतवाली पुलिस ने 35 साल बाद अदालत के आदेश पर अपहरण, हत्या सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाली अन्तर्गत पीवाताल निवासी दिवाकर सिंह ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डा.केपी सिंह की अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करते हुए आरोप लगाया था कि गांव निवासी पांच लोगों ने 13 जनवरी 1991 को पीवाताल निवासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.