कटिहार, मार्च 24 -- कुरसेला रविवार को कुरसेला परिक्षेत्र के गंगा नदी से 35 किलो व 40 किलो वजन की दो विशालकाय मछली मछुआरों द्वारा पकड़ी गई। इतनी विशालकाय मछली देखकर मछली मंडी में काफी भीड़ उमड़ गई। विशालकाय बघार मछली पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार की सुबह मछुआरे गंगा नदी मे मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान मछुआरों को दो बड़ी मछली पर नजर पड़ी। तब मछुओ ने काफी मशक्कत से उन विशालकाय मछलियों को पकड़ा। मछुआरे ने बताया कि बघार मछली है। इतनी बड़ी मछली स्थानीय मछुआरों के हाथ आने से उनमें काफी खुशी देखी गई। जिला मत्स्य पदाधिकारी सनत कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पहले यह मछली बहुतायत में मिलता था। अभी काफी कम मिल रहा है। गहरे और मीठे पानी में मिलता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.