प्रयागराज, दिसम्बर 8 -- एयरपोर्ट पर सोमवार को उड़ानों का संचालन पिछले दिनों की तुलना में कुछ सुधरा। कुल चार विमानों का आगमन और उतनी ही संख्या में रवानगी हुई, जिनसे 1323 यात्रियों ने यात्रा की। इनमें 568 यात्री प्रयागराज पहुंचे जबकि 755 यात्री यहां से रवाना हुए। बेंगलुरु की इंडिगो की फ्लाइट 35 मिनट देर से प्रयागराज पहुंची। यह विमान बेंगलुरु से निर्धारित समय सुबह 9:35 बजे के बजाय 10:22 बजे उड़ा और प्रयागराज में तय समय 12:15 बजे की जगह 12:50 बजे उतरा। देर से पहुंचने के कारण इसकी वापसी उड़ान भी नियत समय 12:55 बजे के बजाय 1:23 बजे हुई। इस दौरान बेंगलुरु के यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। उन्हें भी डर बना था कि कहीं विमान और लेट न हो जाए। मुंबई की इंडिगो उड़ान 6ई 6938 भी लगभग 10 मिनट लेट हुई। इसका आगमन दोपहर एक बजे के बजाय 1:10 बजे ह...