मथुरा, दिसम्बर 28 -- कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम दरबार के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। यज्ञ ब्रह्मा आचार्य विवेक उपाध्याय ने सुंदरकांड पाठ के साथ पांच वेदियों पर हवन संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि यज्ञ साक्षात ब्रह्म स्वरूप है। उन्हें धार्मिक व सामाजिक कार्यों के लिए मैथिल ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदेव भारद्वाज एवं ब्रह्म कीर्ति के अध्यक्ष जुगेंद्र भारद्वाज ने माल्यार्पण, शॉल उढ़ाकर सनातन गौरव सम्मान प्रदान किया। प्रो. एलपी शर्मा ने कहा कि ऋग्वेद में आर्य संस्कृति वर्णन में सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं नैतिक व्यवस्थाओं का चित्रण है। अनिल प्रधान एवं रामदेव भारद्वाज ने कहा कि नियमित यज्ञ से सुख-समृद्धि एवं प्रसन्नता बनी रहती है। संरक्षक कन्हैयालाल गोयल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सौहार्द एवं प्रेम की भावना...