जौनपुर, जनवरी 8 -- सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। बाल विकास परियोजना कार्यालय पर बुधवार को 35 केन्द्रों के लिए सक्षम किट तथा 168 आंगनबाड़ी केंद्र के लिए शिशु डेस्क और फम मैट का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ.उमेश चंद्र तिवारी ने कहा कि वितरित किए गए सक्षम किट का मुख्य उद्देश्य तीन से छह वर्ष के बच्चों को खेल क्षेत्र में अनौपचारिक शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि बच्चों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक कौशल को विकसित करने के लिए खिलौने और शिक्षण सामग्री का उपयोग करना होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी सरिता तिवारी तथा संचालन ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विनय कुमार यादव ने किया। उक्त कार्यक्रम में सुमन सिंह, अन्नू सिंह, शोभावती वर्मा, पुष्पा पांडेय, पुष्पावती समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.