रामपुर, मार्च 20 -- कानपुर में आयोजित 35वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के रामपुर की टीम विजेता बनी। चमरौआ ब्लॉक के मॉडल प्राथमिक विद्यालय पट्टी कल्याणपुर की प्राथमिक स्तर बालक कबड्डी टीम ने सहारनपुर मंडल एवं प्रयागराज मंडल को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कंपोजिट विद्यालय मिलक निब्बी सिंह ने लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश में 5वां स्थान प्राप्त कर रामपुर की कला और संस्कृति का परचम लहराया। स्वार ब्लॉक की ताइक्वांडो टीम ने भी दमदार प्रदर्शन किया और पूरे प्रदेश में 6वां स्थान हासिल किया। बीएसए नीलम रानी टम्टा ने प्रतिभागियों को बधाई दी। तीनों टीमें जिला व्यायाम शिक्षक सलीम मियां के नेतृत्व में कानपुर गई है। टीमो के साथ अंजुम सक्सेना, राकेश विश्वकर्मा, पंकज कुमार, स्नेहा धीमान, पूजा सक्सेना आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.