बांका, फरवरी 22 -- बांका। जिले के 34 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को भी मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही और सभी केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व ही सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई। केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ देखी गई, वहीं दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती के कारण किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न नहीं हुई। जिला प्रशासन द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संचालित हो सके। इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा का आयोजन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा किया जा रहा है। समिति के निर्देशानुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, वीडियोग्राफी एवं जैमर ...