नई दिल्ली, फरवरी 15 -- देश के अंदर सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कारों की लिस्ट सामने आ गई है। दरअसल, जनवरी 2026 में लोगों ने इस सेगमेंट में जिन कारों को सबसे ज्यादा खरीदा उसमें मारुति डिजायर सबसे ऊपर रही। ये अकेली कार इस सेगमेंट की बाकी सभी कारों से ज्यादा बिकी। इस लिस्ट में मारुति के साथ हुंडई, होंडा, स्कोडा, फॉक्सवैगन के मॉडल का भी दबदबा देखने को मिला। डिजायर की पिछले महीने 19,629 यूनिट बिकीं। जबकि, लिस्ट में शामिल बाइक सभी 9 मॉडल की 18,123 यूनिट बिकीं। इस तरह, डिजायर की 1,506 यूनिट ज्यादा बिकीं। चलिए एक बार टॉप-10 मॉडल की लिस्ट देखते हैं। टॉप-10 सेडान सेल्स की बात करें तो मारुति डिजायर की जनवरी 2026 में 19,629 यूनिट बिकीं। हुंडई ऑरा की जनवरी 2026 में 7,978 यूनिट बिकीं। होंडा अमेज की जनवरी 2026 में 3,449 यूनिट बिकीं। स्कोडा स्लाविया की ...