धनबाद, दिसम्बर 31 -- धनबाद, संवाददाता। समाहरणालय में मंगलवार को डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला मिलेट मिशन समिति की बैठक हुई। 333 कृषकों को प्रोत्साहन राशि के भुगतान की स्वीकृति दी गई। साथ ही झारखंड मिलेट मिशन योजना के अंतर्गत कैफेटेरिया प्रोग्राम के तहत कैफेटेरिया के चयन की अनुशंसा की स्वीकृति दी गई। साथ ही गोविंदपुर पैक्स के आवेदन को स्वीकृति दी गई। डीसी ने समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना-सह-कृषक पाठशाला की समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कहा कि कृषक पाठशाला में किसानों को भ्रमण कराकर कृषि की नई तकनीक का प्रशिक्षण दें। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा, जिला सहकारिता पदाधिकारी वेद प्रकाश, कृषक पाठशाला के संचालक समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.