भभुआ, फरवरी 22 -- बोले भभुआ, 33 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन बनी शहरवासियों के लिए आफत घरों की छतों के ऊपर से गुजर रही लाइन, हादसे का बना स्थायी खतरा विरोध के कारण अटका रूट परिवर्तन, लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी भभुआ, नगर संवाददाता। जिले के मोहनिया पावर ग्रिड से निकलकर डीडीसी आवास के पास से होते हुए शहर के कई घनी आबादी वाले इलाकों के ऊपर से गुजरती 33 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन इन दिनों स्थानीय लोगों के लिए गंभीर चिंता का कारण बन गई है। यह लाइन आजाद नगर अष्टभुजी चौक के पास से गुजरते हुए भभुआ के पुराने पावर हाउस तक जाती है। शहर के विभिन्न वार्डों में यह तार सीधे मकानों की छतों के ऊपर से होकर गुजर रहा है, जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह हाई टेंशन तार उनके दैनिक जीवन को प्रभावित कर रहा है। छत पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.