गोपालगंज, फरवरी 4 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। शहर के अरार मोड़ के समीप सोमवार की दोपहर यूपी की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से टूटे बिजली पोल की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति फिर से बहाल कर दी गई है। पोल क्षतिग्रस्त होने से सदर अस्पताल के लिए बने डेडिकेटेड फीडर, शहरी क्षेत्र में आपूर्ति करने वाले फीडर नंबर तीन तथा कुचायकोट प्रखंड को आपूर्ति करने वाली 33 हजार केवी लाइन प्रभावित हो गई थी।हालांकि सभी फीडरों को बसडीला फीडर से जोड़कर किसी तरह अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बहाल कराई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...