नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- भाजपा के उपमहापौर पद के उम्मीदवार 68 वर्षीय जय भगवान यादव दो बार पार्षद बनने से पहले 33 वर्ष शिक्षक रह चुके हैं। वह 1974 से 2004 तक निगम के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित निगम प्राथमिक विद्यालयों में प्राथमिक शिक्षक रहे। इसके बाद पद्दोनिती प्राप्त कर 2004 से मार्च 2007 तक प्रधानाचार्य रहे। अप्रैल 2007 में सायुंक निगम में बेगमपुर वार्ड से चुनाव जीत कर पहली बार पार्षद बने।नौकरी से लिया था वीआरएस चुनाव लड़ने के लिए जय भगवान ने निगम के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य पद से सेवनिवृत (वीआरएस) ले लिया था। इसके बाद वह 2022 में दुसरी बार संयुक्त नगर निगम में बेगमपुर वार्ड से पार्षद चुने गए। वर्ष फरवरी 2022 से अब तक उपनेता विपक्ष के पद पर काम कर रहे थे। उनकी पत्नी जग रोशनी वर्ष 2012 से 2017 के दौरान बेगमपुर वार्ड से पार्षद र...