प्रयागराज, फरवरी 13 -- प्रयागराज। एनसीआर के प्रयागराज मंडल की ओर से शुक्रवार को डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने 33 दिव्यांग रेल कर्मचारियों को ट्राईव्हील युक्त स्कूटी प्रदान की जिसमें दो महिला कर्मचारी भी शामिल रहीं। मंडल कार्यायल में आयोजित कार्यक्रम में एडीआरएम दीपक कुमार, नवीन प्रकाश व मो. मुबश्शिर वारिस और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी वैभव कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि प्रत्येक स्कूटी के लिए कर्मचारियों से 40,909 रुपये का अंशदान किया गया है, जबकि शेष 55,000 रुपये प्रति स्कूटी की राशि प्रयागराज मंडल की कर्मचारी हित निधि से प्रदान की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...