मुजफ्फरपुर, जून 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। लोड बढ़ने से हाइटेंशन तार, कंडक्टर व इंश्यूलेटर में गड़बड़ी आनी शुरू हो गयी है। इसका खामियाजा अखाड़ाघाट, सिकंदरपुर और बालूघाट इलाके यानी वार्ड 13, 14, 15 और 17 के लोगों को भुगतना पड़ा। करीब 16 घंटे इन वार्डों की करीब 50 हजार की आबादी बिन बिजली के पेयजल और गर्मी से परेशान रही। शनिवार दोपहर एक बजे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। दरअसल, शुक्रवार की रात करीब नौ बजे मेडिकल फ्लाईओवर के 200 मीटर पूरब दरभंगा रोड में 33 केवीए तार में फॉल्ट से सिकंदरपुर पावर सब स्टेशन की बिजली ब्रेक डाउन हो गयी। कड़ी मशक्कत के बाद उसे बिजली कंपनी ने रात करीब एक बजे दुरूस्त किया। लोगों ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे फिर से बिजली का ब्रेक डाउन हो गया। देर रात अंधेरा होने की वजह से फॉल्ट नहीं मिला। बिजली नहीं होने से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.