गढ़वा, जनवरी 30 -- कांडी, प्रतिनिधि। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी राकेश सहाय ने प्रखंड के 33 आंगनबाड़ी केंद्रों जो भाड़े के घर मे संचालित हैं या जिनका भवन जर्जर स्थिति में हैं उन सभी केंद्रों की सेविकाओं को नजदीक के स्कूलों में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया है। सीडीपीओ ने संबंधित सेविकाओं को एक सप्ताह के अंदर अपने केंद्र को चिन्हित स्कूल में स्थानांतरित कर कार्यालय को सूचित करने का निर्देश दिया है। उनमें प्रावि बहेरवा, मध्य विद्यालय पतरिया, उत्क्रमित प्रावि हेमराजी, नव प्रावि चौखड़ी, हाई स्कूल बलियारी, प्रावि पतीला में दो सेंटर, प्रावि बेलहथ, प्रावि महविया, मवि सोहगड़ा दो सेंटर, मध्य विद्यालय मोखापी, प्रावि कोरगाईं, प्रावि बबुरा, प्रावि कसनप, प्रावि नारायणपुर, प्रावि मंडरा निष्फ, प्रावि चेचरिया, मवि अधौरा, प्रावि कोवाड़ी, मवि पतरिया, प्र...