पाकुड़, मार्च 4 -- महेशपुर। प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को प्रशासन दिवस के अवसर पर बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रुप से जिला खेलकूद पदाधिकारी राहुल कुमार उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रुप से प्रखंड के कुल 322 गांवों में ग्राम स्तर पर सिद्धो कान्हू युवा खेल क्लब के गठन को लेकर निबंधन कराने से संबंधित विशेष रूप से जानकारी जिला खेलकूद पदाधिकारी राहुल कुमार ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों, कर्मियों तथा पंचायत प्रतिनिधियों को दी। बीडीओ ने आदर्श ग्राम योजना में संबंधित पथरिया पंचायत के पथरिया गांव का सर्वे कर प्रतिवेदन तैयार करने एवं सांसद आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत जयनगरा पंचायत के जयनगरा गांव में क्रियान्वित कि जा रही योजनाओं का सर्वे करने से संबंधित विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.