कटिहार, जनवरी 6 -- कटिहार, एक संवाददाता बारसोई अनुमंडल क्षेत्र के तेलता थाना क्षेत्र में पुलिस ने अभियान चलाकर एक युवक समेत दो लोगों को 32.4 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक की पहचान पूर्णिया जिले के सूरज कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दूसरे आरोपी की उम्र नाबालिग पाई गई है, जिसके पास से भी विदेशी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।नाबालिग आरोपी के संबंध में आगे की कार्रवाई किशोर न्याय अधिनियम के तहत की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.