उन्नाव, दिसम्बर 4 -- उन्नाव। पानी के गिरते जलस्तर व अमृत की सप्लाई का दावा कर इंडियामार्का की बोर पर लगी रोक के बाद पालिका के उठाये क़दम अब धरातल पर नजर आने लगे है। 26 समरसेबल बोर का लोकार्पण कर अध्यक्षा व बोर्ड सदस्यों ने जनता को सौगात दी। अध्यक्षा ने कहां की इंडियामार्का खराब होने की शिकायतों के बाद यह कदम गत वर्ष उठाया गया था। जो अब धरातल पर उतरने लगा है। मंदिर, चौराहो पर स्थापित टंकियां निर्बाध आपूर्ति में खड़ी होने वाली बाधा को खत्म करेगी। असल मे उन्नाव शहर में अमृत योजना प्रभावी होने के बाद जलनिगम ने नगर परिषद को इंडियामार्का के रिबोर पर रोक लगाई थी। दावा था, कि यह इंडियामार्का आने वाले दिनों में काम के नही रहेंगे और इससे जलस्तर पर भी प्रभाव पड़ रहा है। इधर, गर्मीयो के दिनों में पानी की किल्लत बनी तो अध्यक्षा श्वेता मिश्रा ने इस पर प्र...