नई दिल्ली, मार्च 25 -- ईद से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) गरीब मुसलमानों को तोहफा बांटने का अभियान शुरू कर रही है। बीजेपी के अल्पसंख्यक 'सौगत-ए-मोदी' अभियान चलाकर 32 लाख गरीब मुसलमानों को गिफ्ट देगी। मंगलवार को यह अभियान दिल्ली के निजामुद्दीन से शुरू होगा। अभियान की निगरानी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। बीजेपी का कहना है कि गरीब मुसलमान भी शान से ईद मना सकें, इसके लिए उन्हें एक किट गिफ्ट की जाएगी।32 हजार कार्यकर्ता बीजेपी के 32 हजार कार्यकर्ताओं को यह काम सौंपा गया है। बीजेपी का हर कार्यकर्ता एक मस्जिद की जिम्मेदारी लेगा। इस तरह से देशभर में 32 हजार मस्जिदों को कवर किया जाएगा। इसके बाद गरीब मुसलमानों को ईद से पहले ही गिफ्ट दिया जाएगा। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि ईद, भारतीय नववर्ष, नौरूज, ई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.