मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार एसटीएफ ने बेगूसराय में फुलवरिया इलाके से मुजफ्फरपुर की महिला तस्कर को 32 लाख रुपये के हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। वह सरैया थाना के अजीजपुर राघो गांव की निवासी है। उसके पास से एसटीएफ ने 32 लाख रुपये का 156 ग्राम हीरोइन जब्त किया है। एसटीएफ ने महिला तस्कर रंजू देवी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। रंजू के मोबाइल को जब्त कर खंगाला जा रहा है। बताया गया है कि महिला तस्कर रंजू मादक पदार्थ की तस्करी में काफी दिनों से संलिप्त है। इसका नेटवर्क बिहार, असम, मणिपुर सहित कई राज्यों में फैला है। इसमें संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को छापामारी की जा रही हैं। बता दें कि इससे पहले भी मणिपुर और असम से हेरोइन की खेप के साथ मुजफ्फरपुर की महिला तस्कर गिरफ्तार हो चुकी है। बड़े पैमाने पर मुजफ्फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.