एटा, मई 8 -- शासन की मंशानुसार डीएम प्रेम रंजन सिंह के निर्देशन में जिले में सरकारी भूमियों को कब्जा मुक्त किए जाने की कार्रवाई लगातार जारी है गुरुवार को एसडीएम सदर जगमोहन गुप्ता ने ग्राम पंचायत मिलिक बनेहरा में जाकर 1.276 हेक्टेयर, 1.243 हेक्टेयर में स्थित चरागाह की करीब 32 बीघा भूमि को राजस्व, पुलिस एवं ब्लाक की संयुक्त टीम ने कब्जा मुक्त कराया गया है। इस भूमि की मालियत लगभग एक करोड़ आंकी गई है। कब्जामुक्त की गई चरागाह की 32 बीघा भूमि को ग्राम प्रधान के सुपुर्द कर दिया गया है। इस भूमि पर नजदीकी गौशाला में गोवंशों के उपयोग के लिए हरे चारे की बुआई कराये जाने के निर्देश दिए गए है। इस अवसर पर डिप्टी सीवीओ प्रभात गुप्ता, नायब तहसीलदार शाश्वत अग्रवाल, एडीओ, सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.