प्रयागराज, अप्रैल 10 -- संघ लोक सेवा आयोग की सीडीएस व एनडीए परीक्षा 13 अप्रैल को जिले के 32 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा के लिए कुल 13682 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। इसकी तैयारी के लिए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बैठक कर अफसरों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। परीक्षा कुल 12 सेक्टरों में होगी। हर सेक्टर के मजिस्ट्रेट को नामित कर दिया गया है। रविवार को एनडीए परीक्षा दो पालियों और सीडीएस परीक्षा तीन पालियों में होगी। डीएम की ओर से एडीसीपी नगर को पत्र भेजकर प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पांच पुलिस अफसरों की तैनाती के लिए कहा गया है, जिसमें तीन पुरुष और दो महिला कर्मी होंगे। केंद्र पर परीक्षक के रूप में 50 फीसदी कर्मचारी जिला प्रशासन के होंगे, जबकि 50 फीसदी विद्यालय प्रबंध की ओर से नामित होंगे। सभी जगह सीसीटीवी कैमरों से न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.