सोनभद्र, दिसम्बर 23 -- सोनभद्र, संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर मंगलवार को सब मिशन आन एग्रीकल्चरर एक्सटेंशन योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय किसान मेला, कृषि विकास प्रर्दशनी एवं जनपद स्तरीय त्वरीत मक्का विकास मेला का आयोजन उद्यान परिसर में किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान जनपद के विभिन्न विभागों कृषि, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य एवं रेशम के 32 सर्वाधिक उत्पादकता प्राप्त किसानों को किसान सम्मान दिवस के अवसर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए डा. एके मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने पशुपालन विभाग की तरफ से संचालित योजनाओं एवं समसामयिक पशुओं में लगने वाले रोग जैसे खुरपका मुंहपका, गलाघोंटू एवं दुग्धज्वर के निदान व टीकाकरण के बारे में विस्तार से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.