शाहजहांपुर, जनवरी 17 -- शहर में सीवर लाइन लगने के बाद ध्वस्त हुई 109 सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए शासन ने डेढ़ महीने पहले 74 करोड़ 67 लाख रुपए का बजट स्वीकृत कर दिया है। नगर निगम ने इसके तहत टूट चुकी सीसी सड़कों को दोबारा बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले महीने के अंत तक निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। नगर निगम के अपर आयुक्त एसके सिंह ने बताया कि शहर में सीवर लाइन पड़ने के कारण कई सड़कें पूरी तरह डैमेज हो गई थीं। पहले मरम्मत कराई गई थी, लेकिन सड़कों की ऊंचाई-नीचाई और कमजोर निर्माण व्यवस्था के कारण राहगीरों को कई जगह परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस योजना के तहत शहर की लगभग सभी मुख्य सड़कें शामिल हैं। टेंडर के लिए 32 करोड़ रुपए की राशि अलग से निर्धारित की गई है। सीसी सड़कों के निर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.