मुंगेर, दिसम्बर 10 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मंगलवार को सदर प्रखंड परिसर में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सदर मुंगेर सहित विभिन्न हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड क्षेत्र में आयोजित विभिन्न शिविरों में कुल 315 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गयी। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सदर मुंगेर डॉ सुशील कुमार झा ने बताया कि, यह शिविर प्रत्येक माह में 9 तारीख को निःशुल्क आयोजित की जाती है। शिविर में गर्भवती महिलाओं के हीमोग्लोबिन, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी एवं ब्लड शुगर सहित अन्य कई की जांच की जाती है। इसके साथ ही जरूरत के अनुसार आयरन एवं कैल्शियम की दवाइयां नि:शुल्क दी जाती है। शिविर में गर्भवती महिलाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.