अररिया, फरवरी 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। 31 साल पुराने मामले में पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को जमानत मिलने की खबर के बाद पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने इसे सत्य और न्याय की जीत बताते हुए राहत की सांस ली। जगह-जगह लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और कहा कि अंततः न्यायालय ने सच्चाई को स्वीकार किया है। सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने इस अवसर पर कहा कि यह फैसला केवल पप्पू यादव के लिए नहीं, बल्कि पूरे बिहार के उन लोगों के लिए है जो न्याय और इंसाफ में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा, "पप्पू यादव एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार हैं। वे हमेशा गरीबों, शोषितों और वंचितों की आवाज बने हैं। आज माननीय न्यायालय के फैसले से यह साबित हो गया कि सत्य को कितनी भी देर तक दबा...