खगडि़या, मई 27 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन डीपीएड की ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि आगामी 31 मई तक निर्धारित है। सत्र 2021-23, 2022-24, 2023-25 व 2024-26 का परीक्षा आावेदन पत्र समिति की वेबसाइट पर गत 22 मई से अपलोड है। संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्य समिति स्तर से उपलब्ध कराए गए यूजर आईडी व पासवर्ड का उपयोग कर सत्र 2024-26 के पंजीकृत विद्यार्थियों का पंजीयन कार्ड डाउनलोड कर परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराएंगे। साथ ही उक्त सत्रों की परीक्षा आवेदन पत्र व शुल्क समिति की वेबसाइट पर आगामी 31 मई तक ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.