बाराबंकी, जनवरी 13 -- बाराबंकी। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को किसानों को रबी फसलों में उच्च गुणवत्ता के रसायन सही मूल्य पर उपलब्ध कराने को लेकर गठित की गई टीमों द्वारा सभी तहसीलों में पेस्टीसाइड की दुकानों पर छापेमारी की गई। कुल 31 दुकानों पर की गई छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने 13 नमूने भरे। एक विक्रेता का लाइसेंस निरस्त और एक का लाइसेंस निलंबित किया गया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने तहसील फतेहपुर व रामनगर में कुल 14 दुकानों का निरीक्षण कर छह कीटनाशक के नमूनें भरे। राजपूत खाद भण्डार सिहाली रोड फतेहपुर की दुकान खुली होने बावजूद कोई व्यक्ति दुकान पर नहीं था तथा निरीक्षण के दौरान दुकान के काउन्टर पर खुले रसायन रखे थे, जो कीटनाशी अधिनियम का उल्लघंन है। जिसके कारण इनका कीटनाशक लाइसेन्स निलम्बित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं यश क...