रिषिकेष, नवम्बर 29 -- बालश्रम की रोकथाम के लिए श्रम विभाग एक्शन में आ गया है। तीन चरणों में विभाग ने अभियान शुरू किया है, जिसमें प्रथम चरण जागरूकता का है। अन्य चरणों में कहीं भी बालश्रम मिलने पर संबंधित के खिलाफ बाल श्रम निषेध अधिनियम में कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को शैल विहार स्थित श्रम उपायुक्त कार्यालय में स्थानीय व्यापारियों के साथ सहायक श्रम आयुक्त दीपक कुमार ने बैठक की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों को अवगत कराया कि 31 दिसंबर तक ऋषिकेश को बालश्रम मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह लक्ष्य हासिल करने के लिए तीन चरणों में विभाग कार्रवाई करने जा रहा है, जिसमें पहले चरण में व्यापारियों आदि को जागरूक किया जा रहा है। जबकि, दूसरे चरण में संचालकों को दुकान के बाहर ही यह चस्पा करना होगा कि उनके यहां 18 वर्ष से कम आयु को कोई कर्मचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.