नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- पौष पुत्रदा एकादशी 2025: आज विष्णु भक्त पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत रखेंगे और भगवान की उपासना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं की मानें तो पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत रखने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। वहीं, पौष पुत्रदा एकादशी की पूजा ही नहीं पारण का भी मुहूर्त देखा जाता है। आइए जानते हैं कब होगा पौष पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण व विधि-31 दिसंबर की दोपहर को इतने बजे से पौष पुत्रदा एकादशी व्रत पारण का मुहूर्त शुरू, जानें क्या खाकर करें पारण पौष पुत्रदा एकादशी व्रत पारण का शुभ मुहूर्त- पौष महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का व्रत पारण 31 दिसंबर को किया जाएगा। इस दिन पारण (व्रत तोड़ने का) शुभ समय दोपहर में 01:26 पी एम से 03:31 मिनट तक रहेगा। पारण तिथि के दिन हरि वासर समाप्त होने का समय सुबह 10 बजकर 12 मिनट रहेगा। कुछ जातक ...