नई दिल्ली, जनवरी 31 -- दिसंबर 2025 में TVS मोटर कंपनी ने घरेलू टू-व्हीलर बाजार में शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी की लगभग हर बाइक और स्कूटर को जबरदस्त डिमांड मिली, जिसके चलते साल-दर-साल बिक्री में बड़ा उछाल देखने को मिला। हालांकि, नवंबर 2025 की तुलना में बिक्री में थोड़ी गिरावट जरूर दर्ज की गई। दिसंबर 2025 में भी TVS जुपिटर कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली टू-व्हीलर रही। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- 1200Km की रेंज देने वाली मारुति कार, भारत में धड़ल्ले से बिक रहीदिसंबर 2025 में TVS की कुल बिक्री TVS ने दिसंबर 2025 में कुल 3,30,362 यूनिट्स की बिक्री की। दिसंबर 2024 के मुकाबले 53.62% की YoY ग्रोथ हुई। इसमें कुल 1,15,315 यूनिट्स की बढ़ोतरी हुई। वहीं, नवंबर 2025 के मुकाबले बिक्री 9.58% कम रही। इस महीने नई TVS अपाचे RTX ...