दरभंगा, मार्च 20 -- कुशेश्वरस्थान प्रखंड कार्यालय के सभा भवन में बुधवार को बीडीओ ललन कुमार चौधरी की अध्यक्षता में पीएम आवास योजना के सर्वे कर्मी तथा विकास मित्र की बैठक हुई। जिसमें पीएम आवास योजना के चल रहे सर्वे कार्य का पंचायतवार समीक्षा की गई। पंचायतवार समीक्षा करते हुए बीडीओ श्री चौधरी ने सर्वे कर्मी को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि 31 मार्च तक सर्वे कार्य का अंतिम तिथि निर्धारित है। इस लिए समय पर सर्वे कार्य पूरा करने को कहा। बीडीओ ने बताया कि पीएम आवास योजना के अब मात्र 10 प्रतिशत कार्य बचा हुआ है। इसे निर्धारित तिथि तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश सभी सर्वे कर्मियों को दिया। मनरेगा पीओ को जॉब कार्ड से वंचित व्यक्ति के नाम से दो दिन के अंदर । मौके पर मनरेगा पीओ संदीप कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.