मधुबनी, दिसम्बर 24 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। एसडीएम कक्ष में बुधवार को सभी प्रखंडों के एमओ और कार्यपालक सहायकों की बैठक हुई। बैठक में एसडीएम कुमार गौरव ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 31 दिसंबर तक अनुमंडल क्षेत्र के सभी पीडीएस विक्रेता शत-प्रतिशत राशन कार्डधारकों का ई-केवाईसी कार्य पूरा कर लें। निर्धारित समय सीमा तक जिन लाभार्थियों का ई-केवाईसी नहीं होगा, उनका नाम स्वत: राशन कार्ड सूची से कट जाएगा। एसडीएम ने झंझारपुर, अंधराठाढ़ी, लखनौर और मधेपुर प्रखंड के एमओ को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के पीडीएस विक्रेताओं से हर हाल में लक्ष्य पूरा कराएं। ई-केवाईसी पूरा नहीं होने की स्थिति में संबंधित परिवार को सरकारी अनाज का लाभ मिलना बंद हो जाएगा। एसडीएम ने आम राशन कार्डधारकों से भी अपील की कि वे जल्द से जल्द नजदीकी पीडीएस दुकान पर जा...