संभल, जनवरी 16 -- जिले के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक समेत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में 31 जनवरी तक खेल उत्सव और वार्षिकोत्सव आयोजित किए जाएंगे। शासन की ओर से जारी कार्यक्रम के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए हैं। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए आयोजित खेल उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों में शारीरिक क्षमता, अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व कौशल विकसित किए जाएंगे, जबकि वार्षिकोत्सव में बच्चों को अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा। विद्यालय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं वार्षिकोत्सव में नृत्य, गायन, नाटक, भाषण समेत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रमों में अभि...