रांची, जनवरी 27 -- रांची, संवाददाता। राज्य में स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और तकनीकी व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक छवि रंजन ने सभी सूचीबद्ध निजी अस्पतालों को 31 जनवरी 2026 तक हेम 2.0 पोर्टल पर माइग्रेट करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश उन्होंने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दिया। बैठक में रांची के तीन सूचीबद्ध निजी अस्पताल राज हॉस्पिटल, रानी हॉस्पिटल और समर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर को हेम 2.0 पर माइग्रेट करने का अनुमोदन भी प्रदान किया गया। कार्यकारी निदेशक ने स्पष्ट किया कि राज्य के सभी सरकारी अस्पताल पहले ही हेम 2.0 प्रणाली पर अपग्रेड हो चुके हैं, जबकि कुछ निजी अस्पताल अब भी हेम 1.0 पर कार्य कर रहे हैं। इससे आयुष्मान समेत अन्य स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.