नई दिल्ली, जनवरी 16 -- नई दिल्ली। निगम की संपत्ति कर निपटान योजना (सुनियो) 2025-26 के तहत करदाता 31 जनवरी तक बिना बकाया जुर्माने के संपत्ति कर जमा करा सकते हैं। लोग निगम के जोन कार्यालयों व वेबसाइट mcdonline.nic.in पर ऑनलाइन माध्यम से कर जमा कर सकते हैं। योजना के तहत लोग मौजूदा वित्तीय वर्ष 2025-26 और पूर्ववर्ती पांच वित्त वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक के संपत्ति कर को बिना जुर्माना जमा कर सकेंगे। एमसीडी ने लोगों से अपने बकाया संपत्ति कर जमा करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...