देहरादून, जनवरी 21 -- विकासनगर। सेवा भारती विकासनगर की एक जिला बैठक गणेश विहार विवेकानंद बल संस्कार केंद्र पर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह रमोला ने की। सर्वप्रथम पूर्ण कार्यों की पुष्टि की गई इसमें अब तक 23 बाल संस्कार केंद्र सेवा भारती द्वारा खोले गए हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी केंद्र शिक्षिकाओं का प्रशिक्षण कराया जाएगा। प्रशिक्षण इसी माह के 31 जनवरी 2026 को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेलाकुई में कराया जाएगा। प्रशिक्षण में सेवा भारती के प्रदेश मंत्री विमल कांत व डॉ पंकज किशोर गौड़ का मार्गदर्शन मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.