नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- 31 अगस्त को दिल्ली से इंदौर के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट, उड़ान भरने के तुरंत बाद दिल्ली लौट आई थी। फ्लाइट वापस लौटने की वजह, दाहिने इंजन में आग लगने का सिग्नल मिलना था। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने विमान की लैंडिंग को लेकर बयान जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि विमान की लैंडिंग आपात स्थिति में हुई थी या फिर तात्कालिक जरूरत को ध्यान में रखकर। जानकारी के मुताबिक फ्लाइट AI2913, उड़ान भरने के तुरंत बाद दिल्ली लौट आई थी। क्योंकि, कॉकपिट क्रू को दाहिने इंजन में आग लगने का सिग्नल मिला था। उड़ानों से जुड़े तय मानकों को ध्यान में रखते हुए कॉकपिट क्रू ने इंजन बंद करने का फैसला किया और दिल्ली लौट आए। यहां आकर विमान सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया। यह भी पढ़ें- आएं और देखें, उनका दिल भी रो पड़ेगा...; CM रेखा गु...