टिहरी, दिसम्बर 7 -- पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) नरेंद्रनगर में उत्तराखंड द्वितीय प्रादेशिक अंतर्जनपदीय वाहिनी पुलिस हैंडबॉल क्लस्टर-25 की बास्केटबॉल एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में छह जिलों की पुलिस टीमों सहित पीएसी, आईआरबी और पीटीसी की कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं। रविवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, नियमों के पालन और स्पोर्ट्समैनशिप के साथ प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। पीटीसी के निदेशक अनंत शंकर ताकवाले ने बताया कि प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाली टीमें आगामी 14 जनवरी को दार्जिलिंग में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया पुलिस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। उद्घाटन मैच हैंडबॉल में 31 पीएसी और आईआरबी द्वितीय के ...