फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 26 -- फर्रुखाबाद। कक्षा नौ से स्नातकोत्तर तक के 30488 विद्यार्थियों के खातों में छात्रवृत्ति पहुंचती ही उनके चेहरे खिल गये। जीजीआईसी और राजकीय बालक इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में छात्रवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोनों विद्यालयों में एलईडी लगाकर मुख्यमंत्री का लाइव कार्यक्रम बच्चों को दिखाया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह व पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी योगेश्वर पांडेय भी मौजूद रहे। मोहनलाल शुक्ल आदर्श इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने छात्रों को मोबाइल पर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दिखवाया। रस्तोगी इंटर कॉलेज और रामानंद बालक व बालिका इंटर कॉलेज में भी लाइव कार्यक्रम देखा गया। छात्र-छात्राओं के खातों में छात्रवृत्ति पहुंचने के बाद उन्हें प्रमाण पत्र भी दिए गए। जीजीआईसी में आयोजित कार्यक्रम में ऋचा तिवारी व गुलशन जह...