गया, फरवरी 9 -- नियमित टीकाकरण बच्चों और गर्भवती महिलाओं को जानलेवा बीमारियों से बचाने का सबसे सुरक्षित और प्रभावी माध्यम है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले में जिन बच्चों और गर्भवती महिलाओं का किसी कारणवश टीकाकरण छूट गया है, उनके लिए सोमवार से विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान 14 फरवरी तक चलेगा। अभियान के तहत जिले के कुल 493 उप स्वास्थ्य केंद्रों में से 304 उप स्वास्थ्य केंद्रों को चिन्हित किया गया है। इन केंद्रों पर छूटे हुए टीकाकरण को पूरा किया जाएगा। इस दौरान नवजात से छह वर्ष तक के कुल 5,345 चिन्हित बच्चों तथा 1,213 गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राजीव अंबष्ठ ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में कुल 775 सेशन साइट बनाई गई हैं। इन सेशन साइटों पर सोमवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.