लातेहार, अप्रैल 26 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में दूसरे फेज के अबुआ आवास के करीब 300 लाभुको को पहली किस्त की राशि का भुगतान अब तक नही हो पाया है। राशि के अभाव में लाभुक आवास का निर्माण शुरू नही कर पा रहे हैं। उनके आवास निर्माण में देरी हो रही है। किस कारण उन लाभुको को पहली किस्त की राशि भुगतान नहीं हो पा रहा है,यह पता नही चल पा रहा है। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार दूसरे फेज के 1780 लाभुको को अबुआ आवास आवंटित किए गए हैं। उनमे से लगभग 1480 लाभुको को पहली किस्त की राशि का भुगतान कर दिया गया है। वह आवास का निर्माण भी शुरू कर दिए हैं। कई को दूसरे क़िस्त की भी राशि आनी शुरू हो गई है,लेकिन उनमे से करीब 300 लाभुको को पहली किस्त के 30 हजार रुपये उनके बैंक खाता में अब तक नही भेजा गया है। इधर पीएम आवास के ब्लॉक कोआर्डिनेटर दीपक कुमार ने इसकी पुष्टि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.