रुडकी, जनवरी 15 -- मकर संक्रांति पर्व के मद्देनजर पुलिस की सघन चेकिंग अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने चंडीगढ़ से बिहार जा रही शराब की बड़ी खेप को पकड़ लिया। टीम ने 10 टायर वाले ट्रक से 300 पेटी हरियाणा ब्रांड की सुपर जुबली स्पेशल व्हिस्की बरामद की और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार देर शाम को चौकी लंढौरा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को विशेष इनपुट मिला। टीम ने एक संदिग्ध 10 टायर ट्रक को रोका। ड्राइवर ने दावा किया कि ट्रक में कैमिकल ले जाया जा रहा है और बिल भी दिखाया, लेकिन पुलिस की सख्ती पर ट्रक की तलाशी ली गई। ट्रक के कंटेनर से 300 पेटी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...