बदायूं, अप्रैल 18 -- चोरों ने किसान के घर के ताले तोड़कर 30 हजार की नकदी सहित सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस सुबह थाना आकर तहरीर देने की बात कहकर लौट गई। बुधवार रात एक बजे इलाके के गांव बरसुआ निवासी दानवीर राजपूत पत्नी के साथ भूसा लेने खेत पर गए थे। घर पर तीनों छोटे बच्चे सोए हुए थे। जब करीब तीन बजे घर लौटे तो कमरों के ताले टूटे हुए थे। बक्से में रखा सारा सामान बिखरा हुआ था। वहीं, बक्से में रखे 30 हजार रुपये, चांदी की पाजेब, तगड़ी, गुलशन पट्टी, बच्चे की कंधनी, दो जोड़ी खड़ुआ और सोने का एक ताबीज व वेसर के साथ घर में रखे फूल-पीतल के कीमती बर्तन गायब थे। पीड़ित किसान दानवीर की सूचना पर पीआरबी के साथ अब्दुल्लागंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने सुबह अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.